बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। इस खास दिन को लेकर उनके प्रसंशकों में खास उत्साह है। शनिवार की रात शाहरुख के कई फैंस मुंबई में उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए। इस मौके पर वो अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाना चाहते थे। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। बैनर, पोस्टर लेकर फैंस शाहरुख के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक शाहरुख के आते ही सभी फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। कई लोगों ने इस खास नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें